Live Newz 24Live Newz 24Live Newz 24
  • होम
  • मनोरंजन
  • फ़ूड रेसिपीज
  • बिजनेस
  • टेक्नॉलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • एजुकेशन
  • फाइनेंस
  • स्वास्थ्य
  • Web Story
  • Contact Us
Reading: Period Pain से आप भी हैं परेशान? जानें क्यों होता है ये दर्द
Share
Notification
Live Newz 24Live Newz 24
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नॉलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • मनोरंजन
  • फ़ूड रेसिपीज
  • बिजनेस
  • टेक्नॉलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • एजुकेशन
  • फाइनेंस
  • स्वास्थ्य
  • Web Story
  • Contact Us
Follow US
  • Advertise
© 2024 Live Newz 24. All Rights Reserved.
Live Newz 24 > Blog > Health News > Period Pain से आप भी हैं परेशान? जानें क्यों होता है ये दर्द
Health NewsLive Newz 24

Period Pain से आप भी हैं परेशान? जानें क्यों होता है ये दर्द

Dr. Namita Sharma
Last updated: May 4, 2024 12:47 pm
Dr. Namita Sharma
Share
5 Min Read
Period Pain से आप भी हैं परेशान? जानें क्यों होता है ये दर्द

Period Pain एक अध्ययन के मुताबिक दुनिया भर में 90 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं Period के दौरान दर्द से जूझती हैं। क्यों होता है Period के दौरान दर्द और कैसे करें इसे बेहतर तरीके से मैनेज, बता रही हैं नमिता शर्मा

Contents
Period में क्यों होता है दर्द?EndometriosisUterine fibroidsProstaglandisMenstrual crampsPeriod Pain क्या है उपाय

Period के दौरान पेट के निचले हिस्से में हल्की ऐंठन या दर्द महसूस होना एक सामान्य परिस्थिति है। अक्सर, महिलाएं मासिक चक्र शुरू होने के कुछ दिन पहले से ही कमर और पैरों में दर्द की शिकायत करती हैं। हालांकि, कुछ मामलों में, कुछ महिलाओं को Period के समय पेट में असहनीय तीव्र दर्द का अनुभव होता है, जिससे उनके दैनिक जीवन की गतिविधियाँ प्रभावित होती हैं। अनुसंधान से पता चलता है कि लगभग 90 प्रतिशत महिलाएँ अपने मासिक चक्र के दौरान कुछ हद तक दर्द का सामना करती हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकांश महिलाओं को Period शुरू होने के बाद पहले छह महीने से लेकर एक साल तक माहवारी के दौरान पेट में ऐंठन का अनुभव हो सकता है। फिर भी, यदि दर्द अत्यधिक तीव्र हो और सामान्य जीवनशैली को प्रभावित करने लगे, तो इसे हल्के में न लेते हुए चिकित्सा सलाह लेना उचित होगा।

Period में क्यों होता है दर्द?

Period में दर्द होने के कारण अलग-अलग हो सकते हैं, जो पारिवारिक और शारीरिक कारणों पर निर्भर करते हैं। आमतौर पर जब किसी भी लड़की को Period शुरू होता है, उस वक्त उसे दर्द नहीं होता है। पर, बढ़ती उम्र के साथ Period और दर्द का यह नाता मजबूत होता चला जाता है। अत्यधिक रक्तस्राव, धूम्रपान, अनियमित मासिक धर्म, पेल्विक इंफ्लामेट्री डिजीज, सर्वाइकल स्टेनोसिस और एंडोमेट्रियोसिस जैसी मेडिकल स्थितियों की वजह से भी हो सकता है, इसलिए जरूरी है कि सामान्य से ज्यादा दर्द होने पर चिकित्सक से सलाह ली जाए।

Endometriosis

यह एक प्रकार की शारीरिक स्थिति है, जिसमें महिला के गर्भाशय की परत के समान ऊतक गर्भाशय के बाहर बढ़ना शुरू हो जाते हैं। इसकी वजह से गर्भाशय में सूजन और पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित महिलाओं को Period के दौरान खासतौर पर ज्यादा दर्द महसूस होता है।

Uterine fibroids

कभी-कभी गर्भाशय में गांठें बनने लगती हैं। यह वैसे तो हानिकारक नहीं होती और ना ही इनका कैंसर से कोई संबंध होता है, लेकिन इनके होने से मासिक धर्म के दौरान काफी तेज दर्द होने लगता है। असल में फाइब्राइड्स Period के दौरान पेट में ऐंठन और दर्द की तीव्रता को बढ़ा देते हैं, नतीजतन पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होने लगता है।

Prostaglandis

महिला के शरीर में गर्भाशय पर एक परत होती है, जिसे यूट्रस लार्इंनग के नाम से जाना जाता है। यह लाइनिंग प्रोस्टाग्लैंडीन नामक एक केमिकल का स्राव करती है। इस केमिकल का सामान्य मात्रा से ज्यादा स्राव Period के दौरान बहुत तीव्र और दर्दनाक यूट्रीन कॉन्ट्रैक्शन यानी गर्भाशय में संकुचन पैदा कर सकता है, जिसकी वजह से Period के दौरान असहनीय पीड़ा होती है।

Menstrual cramps

सामान्य अवस्था में यूट्रीन कॉन्ट्रैक्शन गर्भाशय की लार्इंनग को हटाने के लिए होते हैं, जिसकी वजह से पेट में ऐंठन महसूस होती है। लेकिन सभी महिलाओं को इस ऐंठन का समान अनुभव नहीं होता है। इसकी तीव्रता और गंभीरता अलग-अलग महिलाओं को अलग-अलग तरह से महसूस हो सकती है। ज्यादा तीव्रता यानी ज्यादा दर्द।

Period Pain क्या है उपाय

  • Period के दौरान व्यायाम करने से शरीर में एंडोर्फिन नाम के हार्मोन का स्राव ज्यादा होने लगता है, जिससे दर्द की अनुभूति नहीं होती है। इसलिए मासिक धर्म के दौरान हल्का-फुल्का व्यायाम अवश्य करें।
  • यदि कसरत करना संभव ना हो तो सामान्य गति से टहलने से भी राहत मिलती है क्योंकि ऐसा करने से पेल्विक मसल्स का तनाव दूर होता है और दर्द की ऐंठन भी कम महसूस होती है।
  • नियमित रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास पेट और पेल्विक मसल्स को मजबूत बनाता है।
  • बद्ध कोणासन और सुप्त बद्ध कोणासन रक्त के प्रवाह को बढ़ाने के साथ-साथ अंडाशय की कार्यप्रणाली को भी दुरुस्त रखता है।
  • पूरा दिन भरपूर पानी पिएं ताकि सूजन में राहत मिले।

You Might Also Like

7 बड़ी गलती : एक ही गलती दोहराना

6 बड़ी गलती : तकनीकी समस्याओं की अनदेखी

5 बड़ी गलती : अनुदेशों को ठीक से न पढ़ना

4 बड़ी गलती : समय सीमा का ध्यान न रखना

3 बड़ी गलती : फॉर्म में Error

TAGGED:how to stop period painPeriod Painperiod pain home remediesReasons for period painपीरियड पेन की वजहपीरियड पेन कैसे रोकेंपीरियड पेन घरेलू उपचार
Share This Article
Facebook Twitter Telegram Email Copy Link
Share
Previous Article AP SSC Admit Card 2024 एपी एसएससी कक्षा 10 के एडमिट कार्ड जारी, देखें परीक्षा का पूरा शेड्यूल और जानिए सभी जानकारिया! AP SSC Admit Card 2024 एपी एसएससी कक्षा 10 के एडमिट कार्ड जारी, देखें परीक्षा का पूरा शेड्यूल और जानिए सभी जानकारिया!
Next Article Poor Sleep महिलाओं में नींद की कमी से 75% बढ़ जाता है दिल की बीमारी का खतरा जानिए कैसे! Poor Sleep महिलाओं में नींद की कमी से 75% बढ़ जाता है दिल की बीमारी का खतरा जानिए कैसे!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Latest News

यहाँ से जाने सभी जानकारी
7 बड़ी गलती : एक ही गलती दोहराना
Live Newz 24 December 13, 2024
यहाँ से जाने सभी जानकारी
6 बड़ी गलती : तकनीकी समस्याओं की अनदेखी
Live Newz 24 December 13, 2024
यहाँ से जाने सभी जानकारी
5 बड़ी गलती : अनुदेशों को ठीक से न पढ़ना
Live Newz 24 December 13, 2024
यहाँ से जाने सभी जानकारी
4 बड़ी गलती : समय सीमा का ध्यान न रखना
Live Newz 24 December 13, 2024
Live Newz 24

Livenewz24.com खबरों का सही ठिकाना, आपके दिन की शुरुआत करें  हमारे साथ।

  • About us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Write for Us
© 2024 Live Newz 24. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?